बिहार- भूखे पेट चचरी पर कट रही जिंदगानी, गोपालगंज के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

गोपालगंज: चूल्हा भी डूबा। चापाकल भी डूबा। रसोई घर डूबा। पशुओं का चारा डूबा। खाट डूब गई। बिस्तर डूब गया। आंगन डूब गया। घर में पानी घुस गया। चारों तरफ पानी ही पानी है। गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड के बलुआ टोला में घर में अकेले मौजूद 72 वर्षीय कृष्ण

4 1 4
Read Time5 Minute, 17 Second

गोपालगंज: चूल्हा भी डूबा। चापाकल भी डूबा। रसोई घर डूबा। पशुओं का चारा डूबा। खाट डूब गई। बिस्तर डूब गया। आंगन डूब गया। घर में पानी घुस गया। चारों तरफ पानी ही पानी है। गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड के बलुआ टोला में घर में अकेले मौजूद 72 वर्षीय कृष्णावती देवी एनबीटी की टीम देखते ही हाथ जोड़ लेती हैं। उनकी कातर निगाहें उन मदद वाले हाथों को खोज रही हैं। जिसका इंतजार कृष्णावती देवी के साथ गांव के सैकड़ों घर वाले कर रहे हैं। गंडक के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के बाद कृष्णावती देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों के घर डूब गए हैं।

पानी में फंसी जिंदगी

कृष्णावती देवी के दो बेटे हैं। दोनों रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। कृष्णावती घर में अकेली रहती हैं। उन्हें पता नहीं था कि अचानक घर में इतना पानी आ जाएगा। वो पानी आने के बाद से भूखे हैं। पानी की एक बूंद गले से नहीं उतरी है। चापाकल डूब गया है। कृष्णावती देवी खुद को भगवान भरोसे छोड़कर राहत का इंतजार कर रही हैं। बलुआ टोला के सभी घरों का यही हाल है। आंगन में कमर से ऊपर तक पानी लगा हुआ है। लोग परेशान हैं।


एनबीटी की ग्राउंड रिपोर्ट

एनबीटी संवाददाता मुकेश कुमार ने बलुआ टोला के कई घरों का दौरा किया। घरों में चारों तरफ पानी है। खाट और चचरी बस सूखी हुई है। किसी तरह रात गुजर जा रही है। जानकारी के मुताबिक गोपालगंज में गंडक के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बाल्मीकि नगर बैराज से पिछले दो दिनों पहले 5 लाख 76 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। वह पानी वर्तमान में गोपालगंज में पहुंच गया है। और इस पानी से हर तरफ तबाही का मंजर है।

Bihar: गोपालगंज में तटबंध पर मंडराया खतरा! कंट्रोल रूम से बाढ़ की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी, हाई अलर्ट जारी

बलुआ टोला का हाल

एनबीटी ऑनलाइन की टीम जब मांझागढ़ प्रखंड के बलुआ टोला पहुंची, तो वहां टीम ने ग्राउंड की तस्वीरें उतारी। टोला में चारों तरफ सड़कों पर पानी फैला हुआ है। फसल डूब गई है। घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया है। कच्चे हो या पक्के सभी मकानों की एक जैसी स्थिति है। घर के अंदर तालाब बना हुआ है। गंडक का पानी कम होगा, तभी राहत मिलेगी।

Train News: फारबिसगंज से ही चलेंगी कटिहार-दरभंगा-सहरसा-जोगबनी रेलखंड की सभी ट्रेनें, जानें क्यों

गांव में चारों तरफ पानी

72 वर्षीय कृष्णावती देवी के अलावा गांव के कई ऐसे लोग मिले, जिन्होंने 24 घंटे से कुछ भी नहीं खाया है। बिहार सरकार की ओर से कम्युनिटी किचन चलाने की बात कही जा रही है। गोपालगंज के बलुआ टोला में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। वीडियो और तस्वीरों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई पूछने तक नहीं आया है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

अब ईरान का आ गया नंबर? इजरायली पीएम नेतन्याहू ने वो कर दिया जो लेबनान में हमले से पहले किया था

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अब ईरान की अवाम को अपना संदेश दिया है। उन्होंने ऐसा ही संदेश लेबनान पर भी हवाई हमलों की शुरुआत में दिया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि क्या इजरायल, ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा करने की प्लानि

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now